जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को पकड़े गये पाकिस्तानी आतंकवादी को कल बारामूला ज़िले में सोपोर के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में सौंप दिया। सज्जाद अहमद उर्फ अबू उबेदुल्लाह नाम के इस आतंकवादी को भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के निकट रफियाबाद इलाके से गिरफ्तार किया था। सज्जाद के चार अन्य साथी दो दिन की कार्रवाई के दौरान मारे गये थे। ये आतंकवादी उड़ी सैक्टर में सीमापार से भारतीय क्षेत्र में घुसकर छिपने की कोशिश कर रहे थे।