सीबीआई ने राजस्‍थान में एम्‍बुलेंस घोटाले की जांच अपने हाथ में ले ली है।

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई ने राजस्‍थान में एम्‍बुलेंस घोटाले की जांच अपने हाथ में ले ली है। उसने पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री और कांग्रेस की राज्‍य इकाई के अध्‍यक्ष सचिन पायलट, पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री पी चिदम्‍बरम के पुत्रों और व्यालार रवि तथा राज्‍य के तत्‍कालीन स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री दुरू मिया के नाम फिर एफआईआर दर्ज की है। पहले राज्‍य पुलिस ने इन सभी के नाम एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई ने तकनीकी नियमों में जानबूझ कर फेरबदल कर निविदा दिलवाने की दोषी एक निजी कंपनी के निदेशकों और एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने मुम्‍बई और जयपुर में इनके कार्यालयों की भी तलाशी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *