सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने प्राचीन शहर पल्मायरा के एक और मन्दिर के एक हिस्से को नष्ट कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बेल के इस मन्दिर को कितना नुकसान पहुंचा है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। एक सप्ताह पहले ही, आई.एस. आतंकवादियों ने बालशामिन मंदिर को नष्ट करने के बाद उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर जारी की थीं। बेल के मन्दिर में पल्मायरा के देवताओं की पूजा होती थी।