असम में एक हज़ार गांवों के करीब चार लाख चौंसठ हज़ार लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

असम में एक हज़ार गांवों के करीब चार लाख चौंसठ हज़ार लोग बाढ़ की चपेट में हैं।  ब्रह्मपुत्र, जिया भराली और पूठीमारी सहित कई नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

धेमाजी और डिब्रूगढ़ जिलों में बचाव और राहत कार्यों के लिए राज्य आपदा मोचन बल तैनात किया गया है। बाढ़ के कारण 19 हजार लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए है। डिब्रूगढ़ के उपायुक्त ने कहा है कि बचाव अभियान जारी है। डिब्रूगढ़ शहर के सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद घोषित किए गए हैं। कछार जिले में भी 50 से ज्यादा स्कूल बाढ़ की चपेट में है। इसके अलावा 93वे हजार हेक्टेयर कृषि भूमि भी जलमग्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *