सोने के आभूषणों पर शुल्क वापसी दर बढ़ाई गई

सरकार ने निर्यात बढ़ाने के लिए सोने के आभूषणों पर शुल्क वापसी की दर बढ़ा दी है। शुल्क वापसी के तहत, निर्यात की वस्तुओं के लिए आयातित कच्चे माल पर लिया गया शुल्क वापस कर दिया जाता है।केन्द्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार सोने के आभूषणों पर शुल्क वापसी दर शुद्ध सोने पर प्रतिग्राम १७३ रुपये ७० पैसे तय की गई है। इससे पहले, यह दर प्रतिग्राम १०० रुपये ७० पैसे थी। सरकार ने सोने की मांग कम करने के लिए इस पर आयात शुल्क बढ़ाकर ८ प्रतिशत कर दिया है, क्योंकि सोने के ज्यादा आयात से देश में चालू खाता घाटा बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *