सौम्यजीत घोष और हरमीत देसाई की जोड़ी ने जापान ओपन सुपर सीरीज टेबल टेनिस टूर्नामेंट में कल पुरूष डबल्स के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी है। सौम्यजीत और हरमीत ने प्रीक्वार्टर फाइनल में स्वीडन के क्रिस्टेन कार्लसन और मटियास कार्लसन को कडे मुकाबले में ११-८, २-११, ११-६, ९-११, ११-९ से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इस भारतीय जोड़ी का मुकाबला आज जापान की जिन उएदा और महारू योशिमुरा की जोड़ी से होगा।