मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति का सपना अब साकार हो रहा है। कार्य कठिन था और रुपये 25 हजार करोड़ की राशि का व्यय भार था। श्री चौहान ने कहा कि अब 24 घंटे बिजली गाँव, शहर के घरों को मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज दमोह में अटल ज्योति अभियान का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने रुपये 512 करोड़ की लागत के 133 विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। श्री चौहान ने दमोह नगर की पेयजल व्यवस्था के लिए 34 करोड़ 45 लाख रूपये मंजूर करने की भी घोषणा की।