दुष्‍कर्म के आरोपी सऊदी अरब के राजनयिक ने भारत छोड़ा।

दो नेपाली महिलाओं को बंघक बनाने और दुष्कर्म का आरोपी सऊदी अरब का राजनयिक कल रात भारत से रवाना हो गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने नई दिल्ली में ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रथम सचिव पर राजनयिक होने के नाते वियना संधि के प्रावधान लागू होते हैं। माना जा रहा है कि विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब दूतावास पर दबाव डाला था कि वह दोनों नेपाली महिलाओं को घर में बंद रखने और दुष्कर्म के मामले में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उस राजनयिक से पूछताछ की अनुमति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *