मध्‍य प्रदेश में डी-मैट परीक्षा रद्द कर दी है।

मध्‍य प्रदेश में निजी दंत और चिकित्‍सा महाविद्यालय संघ ने कुछ परीक्षा केन्‍द्रों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्‍ध न होने के कारण डी-मैट परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा राज्‍य के निजी दंत और चिकित्‍सा महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए कल आयोजित की गयी थी।

ऑनलाइन परीक्षा आठ राज्यों के 87 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिजली गुल होने और कनेक्टिविटी की समस्या से कई  केंद्रों पर परीक्षा प्रभावित हुई। कुछ केंद्रों पर उत्तेजित परीक्षार्थियों ने पर्यवेक्षकों के साथ अभद्रता भी की। एसोसिएशयन ऑफ प्राइवेट डेंटल एंड मेडिकल कॉलेजेज ने कहा है कि परीक्षा तीन से पांच दिनों में फिर से करवाई जाएगी। प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन कराई गई। यह आरोप लगाए गए हैं कि पहले की डी-मैट परीक्षाओं में कई अनियमितताएं हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *