ओडिशा में तीन दिन से हो रही वर्षा के बाद बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है

ओडिशा में मलकानगिरी जिले में लगातार तीन दिन से हो रही वर्षा के बाद बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

तीन जगहों पर बाढ़ का पानी पुलों के ऊपर तक आ चुका है। मलकानगिरी, जयपोर, बालीमेला और कालीमेला बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हैं। जिले में पोतेरू नदी समेत विभिन्न नदियों का जल स्तर बढ़ गया है जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *