उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा में फँसे प्रदेश के करीब चार हजार तीर्थ-यात्री वापस लौट चुके हैं। आज लगभग 1200 तीर्थ-यात्रियों के वापस लौटने की संभावना है। राज्य सरकार ने तीर्थ-यात्रियों को देहरादून से प्रदेश में लाने के लिये 170 सीटर बोईंग विमान की व्यवस्था की है। यह विमान आज तीन फेरियों में यात्रियों को लेकर आयेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज यहाँ उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये कि तीर्थ-यात्रियों को लाने के लिये 70 सीट वाले एक और विमान की व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि उत्तराखंड गये तीर्थ-यात्रियों की सूची जिलेवार कलेक्टरों के माध्यम से तैयार की जाए। हरिद्वार में यात्रियों के लिये 15 बस की व्यवस्था की गई है। भोपाल से आज विमान द्वारा हरिद्वार स्थित केम्प में तीन चिकित्सक और भेजे जा रहे हैं। बताया गया कि हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश के केम्पों में आये तीथ-यात्रियों में कोई भी गंभीर बीमार नहीं है।