अभिनेता सलमान खान गैर इरादतन हत्या के मामले से बच नहीं पाए। सोमवार को मुंबई के एक सत्र न्यायालय ने वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में उन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा चलाने के निर्देश दे दिए। 19 जुलाई से उनके मुकदमे की सुनवाई शुरू हो जाएगी। सलमान खान ने 28 सितंबर, 2002 को अपनी लैंड क्रूजर कार से मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया था। इनमें एक की मौत हो गई थी, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए थे।
सौजन्य से “जागरण“