झारखंड के खूंटी में सौर ऊर्जा इकाई का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के खूंटी में सौर ऊर्जा  इकाई का उद्घाटन करेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्रीरघुबर दास ने कहा कि खूंटी जिला न्यायालय परिसर में 180 किलोवाट का यह संयंत्र देश में अपनी किस्म का पहला होगा।

प्रधानमंत्री खूंटी में जिस 180 किलोवाट के सौर बिजली केंद्र का उद्घाटन करेंगे उसकी आधी बिजली अदालतों को और आधी जिला समार्णहालय को मिलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री दुमका जाएंगे जहां वो अपनी मुद्रा ऋण योजना के तहत एक लाख छोटे उद्यमियों के बीच 212 करोड़ रुपए ऋण वितरण की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले एक लाख परिवारों को मुफ्त रसोईगैस के कनेक्शन देने की योजना की भी शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री का बिहार के बांका में आज चुनावी रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद उनकी यह पहली रैली होगी। श्री मोदी की यात्रा के मद्देनज़र कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *