मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवा आगे आयें और उद्यमी बने। राज्य सरकार युवाओं को उद्योग लगाने के लिये हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ प्रांतीय मीना समाज के प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खेती पर निर्भरता कम करने के लिये उद्योगों को बढ़ावा देना होगा। मीना समाज के युवा उद्योग लगाने के लिये आगे आयें। मीना, परिश्रमी और जागरूक समाज है। समाज की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाज हर बच्चे को पढ़ने के लिये स्कूल भेजें। बेटा-बेटी में भेद नहीं करे। बेटियाँ पूरे समाज को गौरवान्वित करती है।