दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कल शाम सभी विधायकों की उनके परिवार के सदस्यों के साथ बैठक बुलाई है। एक ट्वीट में श्री केजरीवाल ने कहा कि वह विधायकों को याद दिलाना चाहते हैं कि वे राजनीति में क्यों आए है और साथ ही आगाह करना चाहते हैं कि असीम खान जैसा मुद्दा दुबारा न हो ।