पेट्रोल एक रुपया ८२ पैसे प्रति लीटर मंहगा हो गया है। इसमें वैट यानी मूल्यवर्धित कर शामिल नहीं है। नई कीमत आधी रात से लागू हो गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब ६८ रुपए ५८ पैसे प्रति लीटर हो गई है। एक लीटर पेट्रोल चेन्नई में ७१ रुपए ७१ पैसे, मुंबई में ७६ रुपए ९० पैसे और कोलकाता में ७६ रुपए १० पैसे हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बयान में कहा गया है कि रूपये में गिरावट और तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में तेजी के कारण यह वृद्धि जरूरी हो गई थी।