रेल यात्री अब मोबाइल फोन से एस एम एस भेजकर रेल टिकटों की बुकिंग करा सकेंगे। रेलमंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज नई दिल्ली में एस एम एस आधारित सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि इससे प्रवासी मजदूरों और दूर दराज में रहने वाले उन लोगों को लाभ होगा जो इंटरनेट सुविधा से वंचित हैं।इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपना मोबाइल नं. आईआरसीटीसी के साथ-साथ अपने बैंक में भी पंजीकृत कराना होगा जहां से किराए का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को यात्रा और अन्य जरूरी जानकारियां का ब्यौरा १३९ पर एसएमएस करना होगा जिसके बाद उनके मोबाइल पर एक टाइंजिक्सन आईडी प्राप्त होगा। फिर वे दुबारा एसएमएस के द्वारा किराए का भुगतान कर सकेंगे। यात्री इस सेवा के तहत बुक कराए गए टिकट को रद्द भी कर सकेंगे।