भारत के सेटेलाइट आई आर एन एस-वन-ए को आज छोड़ा जाएगा

पी एस एल वी-सी-बाइस के प्रक्षेपण के लिए श्रीहरिकोटा में सतीश धवन-अंतरिक्ष केन्द्र में तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। पी एस एल वी-सी-बाइस अपने साथ भारत का पहला क्षेत्रीय नेविगेशनल उपग्रह आई आर एन एस एस -वन-ए ले जाएगा, जिसे अंतरिक्ष में प्रक्षेपण के निर्धारित समय आज ११ बजकर ४१ मिनट के २० मिनट बाद स्थापित किया जाएगा।इस पहले नेविगेशनल उपग्रह के प्रक्षेपण से भारत, अमरीका, रूस, चीन तथा कुछ यूरोपीय देशो की सूची में शामिल हो जाएगा। इस उपग्रह से नागरिक और रक्षा उद्देश्यों की पूर्ति के साथ भारत इस टेक्नालॉजी को अपनाने वाला स्वतंत्र देश होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *