मुख्यमंत्री तीर्थ-यात्रियों को लेकर भोपाल आये

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदा में फँसे प्रदेश के 160 तीर्थ-यात्रियों को लेकर आज विशेष विमान से भोपाल आये। मध्यप्रदेश का यह तीर्थ-यात्रियों को लाने वाला आठवाँ विमान था। इसी के साथ आज मध्यप्रदेश का राजकीय विमान भी उत्तराखण्ड से सात यात्रियों को लेकर भोपाल आया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुनः कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिये तथा पर्यावरण की रक्षा और संतुलित विकास के लिये राष्ट्रीय नीति बनना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *