स्‍वर्ण योजनाओं का मुख्‍य उद्देश्‍य देश का विकास करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि स्‍वर्ण योजनाओं का मुख्‍य उद्देश्‍य देश का विकास करना है। उन्‍होंने त्‍यौहारों का मौसम शुरू होने से पहले आज नई दिल्ली में स्वर्ण मौद्रीकरण योजना और स्वर्ण बांड योजना का शुभारंभ किया। श्री मोदी ने कहा कि भारत के लिए सोना बहुत कीमती है और जरूरत पड़ने पर इससे तुरन्‍त धन जुटाया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि भारत की महिलाएं इन योजनाओं को सफल करेंगी।

हम ऐसे गरीब देश है, जिसके पास 20 हजार टन सोना यूं ही पड़ा है। हमारे देश में एक ऐसा प्रसाधन है दुनिया में कि भारत में महिलाओं के पास कुछ होता नहीं है लेकिन बारीकी से देखेंगे तो सोना एक होता है, जो महिला की ताकत का विषय है, जो वूमैन एंड एम्‍पॉवरमेंट का एक बहुत बड़ा पहलू है।

श्री मोदी ने अशोक चक्र के चिन्‍ह और महात्‍मा गांधी चित्र वाले भारत के पहले स्वर्ण सिक्के भी जारी किए। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस वर्ष आम बजट में इन योजनाओं का प्रस्ताव किया था। प्रधानमंत्री ने पिछले महीने आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में भी इन योजनाओं को शुरू करने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *