त्रिपुरा में जमातुल मुजाहिद्दीन बंगलादेश के एक आतंकवादी को सिपाहीजाला जिले से गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकवादी ने पश्चिम बंगाल में बर्धमान विस्फोट में शामिल होने की बात स्वीकार की है। 32 वर्षीय आतंकवादी जहांगीर हुसैन को राज्य की खुफिया
शाखा ने तलाशी अभियान के दौरान बंगलादेश की सीमा के पास गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान हुसैन ने स्वीकार किया कि वह बंगलादेश के चटगांव का निवासी है और बर्द्धमान विस्फोट में शामिल था।