अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रूपया डालर के मुकाबले 68 पैसे लुढ़का और और एक डालर की कीमत 66 रूपये 44 पैसे दर्ज हुई। जो रुपए की लगभग 8 सप्ताह का न्यूनतम स्तर है। बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में शुरूआत में आई भारी गिरावट के बाद मजबूत लेकिन आंशिक सुधार दर्ज हुआ, और कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 144 अंकों की कुल गिरावट से एक महीने से अधिक के न्यूनतम स्तर 26 हजार 121 पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 39अंक गिरकर 7 हजार 915 पर बंद हुआ।
रुपए में बहुत बड़ी कमजोरी देखी क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में यू.एस.डॉलर में काफी मजबूती है। डॉलर इन्डेक्स 100 के स्तर पर पहुंच गया है और उसी के चलते रुपए में भी काफी गिरावट रही और साथ ही कुछ पॉलिटिकल अनसर्टेनटी भी भारत के अंदर बिहार इलेक्शन के बाद उसको लेकर भी एफआईए को चिंता थी और उन्होंने रुपए में बिकवाली की। स्टॉक मार्केट में भी काफी गिरावट दिखी ।
और दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 120 रूपये मंहगा होकर 26 हजार 230 रूपये प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचा।