प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सरसों तेल के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर तेल उपलब्ध करवाने के लिये तेल व्यापारी संघों से चर्चा की।
व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि जिन जगह पर 100 रुपये प्रति लीटर से सरसों तेल का भाव अधिक होगा, उन जगह पर संबंधित कलेक्टर से चर्चा कर व्यापारी संघ चयनित केन्द्र के माध्यम से उपभोक्ता को सरसों तेल 100 रुपये प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध करवायेगा। केन्द्र की व्यवस्था व्यापारी संघ द्वारा की जायेगी।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने विभागीय अमले को इस व्यवस्था को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिये हैं। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करने को कहा गया है।