प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा सबका धर्म

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हम सबका धर्म है। गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज यहाँ दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पर्व पर यह बात कही। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ विधि-विधान से गौ-पूजा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गोवर्धन पूजा के माध्यम से प्रकृति को बचाने का संदेश दिया गया है। इसमें जीव, पेड़-पौधे, पर्वत, नदियाँ पर्यावरण सभी की रक्षा की बात कही गयी है। इसी से हमारी पृथ्वी सुरक्षित रहेगी। प्रकृति का दोहन होना चाहिये पर शोषण नहीं। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर संकल्प लें कि पेड़-पौधों, नदियों और पर्यावरण को बचायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *