मुख्यमंत्री श्री चौहान सड़क हादसे की शिकार बच्ची को देखने पहुँचे अस्पताल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सड़क हादसे की शिकार चार वर्ष की बालिका मोहिनी शर्मा को देखने आज शाम स्थानीय अस्पताल पहुँचे। उन्होंने मोहिनी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और कहा कि इलाज का पूरा खर्च वहन किया जायेगा।

करोंद क्षेत्र की रहने वाली मोहिनी शर्मा गत दिवस सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में उसका पैर बस के पहिये के नीचे आ गया था। चिकित्सकों ने श्री चौहान को बताया कि पैर का आपरेशन कर जोड़ दिया गया है और अब धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। मुख्यमंत्री, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह और बेटे श्री कार्तिकेय ने मोहिनी से बात कर उसके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। बालिका के पिता श्री ब्रम्हानंद शर्मा ने मुख्यमंत्री को दुर्घटना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *