मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कटनी जिले को 24 घंटे बिजली देने का ऐतिहासिक कार्य प्रारंभ हुआ है। राज्य शासन ने 25 हजार करोड़ रुपये खर्च कर इस कार्य को संभव बनाया है। कटनी भी प्रदेश के अन्य जिलों की भाँति 24 घंटे बिजली प्रदाय करने की सुविधा प्राप्त करने वाले जिलों की सूची में शामिल हो जायेगा। मुख्यमंत्री आज कटनी में 47वें जिले के रूप में अटल ज्योति अभियान का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कटनी जिले को औद्योगिक नगर के रूप में स्थापित किया जायेगा। यहाँ पर उद्योग-धंधों को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने कटनी में हवाई-पट्टी बनाने की भी बात कही।