सेसेंक्स ११४ अंक गिरकर १९ हजार ४६४ पर बंद

तीन दिनों से जारी तेजी का सिलसिला तोड़ते हुए बॉम्बे स्टॅाक एक्सचेंज का सेंसेक्स ११४ अंक गिरकर १९ हजार ४६४ पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी ४१ अंक गिरकर ५ हजार ८५८ पर बंद हुआ।रूपया डॉलर के मुकाबले १४ पैसे कमजोर हुआ और एक डॉलर की कीमत ५९ रुपये ६६ पैसे दर्ज हुई।दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना २२५ रुपये के उछाल से २६ हजार ७०० रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज हुआ। चांदी १०० रुपये मंहगी होकर ४१ हजार ३०० रुपये प्रति किलो हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *