भेल की झुग्गी बस्तियों में बिजली देने के लिए संयुक्त समिति गठित

भेल क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में बिजली आपूर्ति के लिए मीटर लगाने और पर्याप्त विद्युत वितरण की व्यवस्था तय करने पर समिति निर्णय लेगी। गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर की अध्यक्षता में एक बैठक में यह तय किया गया। पूर्व महापौर श्रीमती कृष्णा गौर, भेल के ई.डी. श्री युगांधर, पावर मैनेजमेन्ट कम्पनी के सीएमडी श्री संजय शुक्ला और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

समिति में भेल, नगर निगम और विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी शामिल किये गये हैं। समिति प्रत्येक झुग्गी बस्ती में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था संबंधी सुझाव देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *