भारत और चीन आतंकवाद से लड़ने के लिये सहयोग बढ़ाने पर सहमत।

भारत और चीन आतंकवादी गतिविधियों, आतंकवादी समूहों और उनसे जुडें संगठनों तथा लोगों के बारे में सूचनाओं के आदान प्रदान के जरिये, अंतरर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। चीन के दौरे पर गए गृहमंत्री राजनाथ सिंह और चीन के शीर्ष नेताओं ने आज पेचिंग में एक संयुक्त बयान में कहा कि दोनों पक्ष विमानों के अपहरण, बंधक संकट और आतंकवाद से जु़ड़े अपराधों के बारे में अनुभव साझा करने पर सहमत हुए हैं। दोनों देश मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध, अवैध अप्रवासी गतिविधयों तथा हथियारों और गोलाबारूद की तस्करी जैसे अपराधों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए हैं। इसके अलावा, दोनों देश उच्च-स्तरीय तंत्र स्थापित करने पर सहमत हुए हैं जिसका नेतृत्व भारत की ओर से गृहमंत्री और चीन की ओर से लोकसुरक्षा मंत्री करेंगे। इसकी बैठक प्रत्येक दो वर्ष पर पेचिंग और दिल्ली में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *