आयकर विभाग और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने एक संयुक्त कार्रवाई में कल देर रात मुम्बई सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन के बाहर से चार ट्रक बरामद किये, जिनमें डेढ़ सौ से अधिक बैग थे। इन बैगों में नकद राशि और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं भरी हुई थीं। बरामद राशि का सही अंदाजा अभी नहीं लगाया गया और राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिकारी इस धन के स्रोत का पता लगा रहे हैं।