विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, वस्तु और सेवा कर विधेयक का समर्थन करेगी। तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा है कि यह विधेयक देश के हित में है और उनकी पार्टी ने इसके समर्थन का निर्णय लिया है।
हमलोग सबसे पहले से ही ये चाहते हैं कि संसद चले, क्योंकि देशवासियों को बहुत सारे विषय पर चर्चा होना, फ्लड हुआ, ड्राट हुआ। बहुत सारे देशों में कुछ इंटॉलेरेंश को प्रतिफलन दिखाई देते हैं। ये सब विषय पर चर्चा होना जरूरत है और हमलोग भी चर्चा करेंगे और भाग भी लेंगे।
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी विधेयक के समर्थन में है क्योंकि सरकार ने आश्वासन दिया है कि इसके पारित होने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
हमारी पार्टी का यही कहना है कि जैसा कि सरकार के लोग यह कह रहे हैं कि यह देशहित में है। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, तो हम जरूर इसका समर्थन करेंगे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि यह विधेयक संसद के इसी सत्र में पारित होना चाहिए