महाविद्यालयों में देय पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना ( भारत सरकार से देय ) में स्वीकृति हेतु लगने वाले आवश्यक दस्तावेजो में आय प्रमाण पत्र में विद्यार्थियो के पालक/माता/पिता/शासकीय सेवक होने
पर विभाग प्रमुख/ कार्यालय प्रमुख के द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र ही मान्य होगा । जिन विद्यार्थियो के पालक शासकीय सेवा में नही है, उन्हें सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र देना होगा ।