गुरुवार 3 दिसम्बर को भोपाल गैस त्रासदी दिवस पर बरकतउल्ला भवन, सेन्ट्रल लायब्रेरी में प्रातः 10.30 बजे से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। गैस त्रासदी की 31 वीं बरसी पर विभिन्न धर्मगुरू धर्म ग्रन्थ के अंश का पाठ भी करेंगे। कार्यक्रम में आम नागरिक भी हिस्सा ले सकेंगे।
भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग और भोपाल जिला प्रशासन इस कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज सभी प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष आदि को पत्र भेजकर इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद रहने की अपेक्षा भी की है।