आयुर्वेद महाविद्यालय में खुलेगी रिसर्च लेब

आयुष, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय में नवीन शोध प्रयोगशाला भवन की आधारशिला रखी। प्रयोगशाला की लागत 2 करोड़ 66 लाख होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मंत्री श्री शरद जैन ने की।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय आयुर्वेद का विशेष महत्व है। इस पद्धति में विपरीत प्रभाव नहीं होते। वैश्वीकरण के दौर में भी इस पुरानी पद्धति का महत्व कायम है। डॉ. मिश्रा ने महाविद्यालय परिसर में एक ऑडिटोरियम के निर्माण की जरूरत बताई और इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रारंभ में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भगवान धनवन्तरि की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में प्रभारी संचालक आयुष श्री बी.एस. टेकाम़, व्याख्याता और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *