पौध रोपण को जन-आंदोलन बनाएँ

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से पौध रोपण को जन- आंदोलन बनाने तथा पौध रोपण कर उनकी समुचित सुरक्षा करने का आग्रह किया है। वन महोत्सव के अवसर पर अपने संदेश में श्री चौहान ने कहा है कि वन महोत्सव से प्रदेश के हरित आवरण को बढ़ाने के काम में नई ऊर्जा का संचार होगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संदेश में आगे कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों, जिसमें वन भी शामिल हैं, के मामले में मध्यप्रदेश की अपनी पहचान है। प्रदेश में संयुक्त वन प्रबंधन में ग्रामीणों की सहभागिता से वनों का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। इसके बेहतर परिणाम भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि पौध रोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये शासकीय प्रयासों के साथ जन-साधारण की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। प्रसन्नता की बात है कि प्रदेश में इस दिशा में सार्थक प्रयास हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *