बिहार में बोधगया के महाबोधि मंदिर में कल हुए विस्फोटों की सी सी टी वी फुटेज आज जारी की गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एन आई ए, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड-एन एस जी और अन्य एजेंसियों की टीम विस्फोटों के बारे में सुराग जुटा रही है। इन विस्फोटों में दो बौद्ध भिक्षु घायल हुए हैं। एन एस जी की एक टीम ने विस्फोट स्थलों से नमूने लेकर गृह मंत्रालय को प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी है, जिसमें टाइमर के जरिए देशी बमों के विस्फोट की बात कही गई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक अभयानंद ने बताया कि प्रयोगशाला जांच में विस्फोट में इस्तेमाल किए गए बमों में अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कर ली गई है।