आंध्रप्रदेश सरकार ने विदेशी शिक्षण संस्थानों को राज्य में अपना परिसर स्थापित करने की अनुमति देने का फैसला किया है। 15 शीर्ष विदेशी विश्वविद्यालयों और देश के 20 शीर्ष विश्वविद्यालयों को राज्य में परिसर स्थापित करने की अनुमति दी जायेगी।
आंध्रप्रदेश सरकार ने चीनी मिलों पर वैट और केन्द्रीय बिक्री कर खत्म करने का फैसला किया है। यह फैसला कल विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। वित्तमंत्री वाई रामकृष्णुडू ने कहा कि मंत्रिमंडल ने चीनी मिलों पर वैट और केन्द्रीय बिक्रीकर हटाने का फैसला किया है और इस संबंध में एक विधेयक विधानसभा में पेश किया जायेगा।