नाबालिग की रिहाई का विरोध करते हुए आज राष्‍ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन

16 दिसंबर दुष्‍कर्म कांड पीडित निर्भया के मातापिता ने दोषी नाबालिग की रिहाई का विरोध करते हुए आज राष्‍ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन किया। उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए इंडिया गेट के निकट राजपथ पर सैकड़ों लोग जमा हुए। निर्भया की मां ने कहा कि वह अपनी बेटी के लिए न्‍याय चाहती हैं। उन्‍होंने कहा कि दोषी नाबालिग की रिहाई न हो इसके लिए बहुत पहले कदम उठाये जाने चाहिए थे।

हमारा तो बस लड़ाई इस पर हैवो बाहर नहीं आना चाहिए तो वह जब बाहर  ही जायेगा तो हेयरिंग करो चाहेजो भी कुछ करो

इससे पहले दिल्‍ली महिला आयोग ने नाबालिग की रिहाई रोकने के लिए बाल न्‍याय बोर्ड में गुहार लगाई और कहा कि उच्‍चतम न्‍यायालय में कल इस मामले में सुनवाई होने तक इसे टाल देना चाहिए।

कल रात आयोग की अध्‍यक्ष ने उच्‍चतम न्‍यायालय का दरवाजा खटखटाया और नाबालिग की रिहाई पर रोक लगाने की मांग की। हालांकि न्‍यायालय ने इस पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। रात दो बजे अवकाशकालीन पीठ न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति एकेगोयल और न्‍यायमूर्ति यूयूललित ने मामले की सुनवाई कल तक के लिए टाल दी। दोषी नाबालिग को सुधारगृह से एक गैरसरकारी संगठन में स्‍थानान्‍तरित कर दिया गया है। फिलहाल वह 20 वर्ष का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *