राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा

जिले में बूथ स्तर, खण्ड एवं जिला स्तर पर 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। मतदाता दिवस के परिप्रेक्ष्य में बुनियादी गतिविधियों के साथ अनुषंगी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। अनुषंगी गतिविधियों में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया जाएगा।

सभी स्कूलों और कॉलेजों में भी मतदाता दिवस में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2016 की थीम को पोस्टर, बैनर, एसएमएस, ई-मेल, रेडियो, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों में मतदाता दिवस शपथ दिलाई जाएगी तथा विभिन्न स्तरों पर निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *