बम्बई शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव जारी है। तीसरे पहर के कारोबार में सेन्सेक्स 76 अंक घटकर 25 हजार 660 पर था। शुरूआती कारोबार में आज यह 44 अंक की गिरावट के साथ 25 हजार 692 पर खुला था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30 अंक की गिरावट के साथ 7 हजार 802 पर आ गया। अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया चार पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर 66 रूपये 31 पैसे का बोला गया।