दिल्‍ली हवाई अड्डे के पास सीमा सुरक्षा बल का विमान दुर्घटनाग्रस्‍त।

सीमा सुरक्षा बल का एक छोटा विमान आज सुबह दिल्‍ली के इन्दिरा गांधी अन्‍तर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हो जाने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई है। रांची जा रहे इस विमान में सीमा सुरक्षा बल के तीन अधिकारी और सात तकनीकी कर्मचारी थे। यह घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई।

दुर्घटना से कुछ समय पहले विमान का नियंत्रण कक्ष से सम्‍पर्क टूट गया था। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल नजीब जंग ने घटनास्‍थल का दौरा किया।  नागर विमानन राज्‍य मंत्री महेश शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिये गये हैं।

जांच के बाद ही हम अगला विषय बता पायेंगे, कि आखिरकार यह लेप्‍स क्‍यों हुआ, इसकी एनालिसिस  करनी पड़ी कि अगर छोटे प्‍लेन्‍स के लिए इनसिक्‍योरिटी और किसी विषय में लेकिन मुझे लगता नहीं क्‍योंकि सिक्‍योरिटी के सभी कारणों की जांच पहले की जाती है।

विमान में सवार तकनीकी कर्मचारी एक हेलीकॉप्‍टर की मरम्‍मत के लिए रांची जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *