महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ने आज से देशभर में मुफ्त रोमिंग सेवा शुरू कर दी है। इसके साथ ही मुंबई और दिल्ली स्थित सरकारी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी देशभर में अपने उपभोक्ताओं को मुफ्त इनकमिंग सेवाएं प्रदान करने लगी है।
संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज नई दिल्ली में यह जानकारी दी। सरकार अगले वर्ष मार्च तक देश के विभिन्न भागों में ढाई हजार स्थानों पर वाई–फाई सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने आज रिमोट कंट्रोल से हरिद्वार में हर की पौडी और राजस्थान में अजमेर की दरगाह शरीफ में वाई–फाई हॉट स्पॉट का उद्घाटन किया।
बी एस एन एल पहले से ही देश के अन्य भागों में अपने ग्राहकों को ऐसी ही सेवा प्रदान कर रहा है।