प्रवर्तन निदेशालय ने एयरसेल -मैक्सिस सौदे में पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन और उनके भाई कलानिधि मारन के खिलाफ आज आरोप पत्र दायर किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने विशेष टू-जी अदालत में मारन बंधुओं, कलानिधि मारन की पत्नी कावेरी मारन, अन्य तीन तथा दो कम्पनियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। अदालत 18 जनवरी को इस मामले पर सुनवाई करेगी। न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय से इस मामले के सभी दस्तावेज़ प्रस्तुत करने को कहा है।
Related News