बिहार में नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले के भंगोडि़या वन क्षेत्र में सी आर पी एफ की कोबरा बटालियन के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए हैं। सी आर पी एफ के जवान भी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। मारे गए माओवादियों के शव घटना स्थल से बरामद किए गए हैं। साथ ही वहां से ए के रायफल और गोलाबारूद बरामद किए गये हैं। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है। इस घटना के बाद तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
Related News