सरकार ने इस वर्ष के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के तहत फिल्मों के लिए सबसे अनुकूल राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश को पुरस्कार देने की एक नई श्रेणी स्थापित करने का निर्णय लिया है। सूचना प्रसारण सचिव सुनील अरोड़ा ने आज नई दिल्ली में भारतीय पैनोरमा 2015 फिल्म समारोह का उद्घाटन करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार इस वर्ष 3 मई को होने वाले 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जायेगा। श्री अरोड़ा ने कहा कि यह भारतीय फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के सरकार के प्रयास का एक हिस्सा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम परिसर में फिल्म फैसिलिटेशन कार्यालय खोलने का भी निर्णय लिया है।
Related News