उत्तरप्रदेश के आतंक रोधी दस्ते-एटीएस ने अलीम अहमद को लखनऊ में औररिजवान को कुशीनगर में हिरासत में लिया। बताया जाता है कि दोनों गणतंत्र दिवस और हरिद्वार में अर्द्धकुंभ के मौके पर धमाके करने का षड़यंत्र रच रहे थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार लखनऊ से पकड़ा गया अलीम फेसबुक के माध्यम से इस्लामिक स्टेट के पाकिस्तानी सूत्रधारों से जुड़ा हुआ था। आतंकवाद निरोधक दस्ता- एटीएस उसकी काफी दिनों से इलैक्ट्रॉनिक निगरानी कर रहा था। एटीएस को विश्वास है कि गैंग के दूसरे सदस्यों को भी शीघ्र ही दबोच लिया जायेगा। एटीएस को शक है कि खुद लखनऊ में अभी कम से कम दो आईएस आतंकवादी मौजूद हैं जिनको पकड़ने के लिए राज्य और केन्द्र के खुफिया तंत्र को पूरी तरह सर्तक कर दिया गया है।
देश के विभिन्न शहरों में कुछ लोग आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए संगठित होने की कोशिश में लगे थे। सभी गिरफ्तार लोगों को पूछताछ के लिए दिल्ली जाया जा रहा है। शुरूआती पूछताछ से पता चला है कि वे आई एस आई एस की विचारधारा जैसा आतंकवादी गुट बनाने के लिए काम कर रहे थे।