ओडि़शा में स्‍मार्ट सिटी मिशन परियोजना का कार्य जुलाई से भुवनेश्‍वर में शुरू होगा।

ओडि़शा में स्‍मार्ट सिटी मिशन परियोजना का कार्य जुलाई से भुवनेश्‍वर में शुरू होगा।  राज्‍य सरकार परियोजना के समुचित कार्यान्‍वयन के लिए स्‍मार्ट सिटी कंपनी बनाएगी और इस महीने के आखिर तक इसके मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति करेगी।

इस महीने के अंत तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति कर दी जाएगी ताकि तय समय सीमा के अंदर स्मार्ट सिटी परियोजना की औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। प्रथम चरण में ढांचागत विकास, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा कचरा प्रबंधन को प्रथमिकता दी जाएगी। अगले पांच वर्ष में इस परियोजना पर चार हजार पांच सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जिसमें पांच सौ करोड़ रुपये केन्द्र सरकार तथा इतनी ही रकम राज्य सरकार खर्च करेगी। बाकि तीन हजार पांच सौ करोड़ रुपये का ऋण विश्व बैंक से लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *