सहारा ग्रुप ने उच्चतम न्यायालय से फोर्स इंडिया फार्मूला वन टीम में अपने शेयर बेचने की अनुमति मांगी है। सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत राय को जेल से रिहा कराने के लिए धन जुटाने के प्रयासों के तहत यह कदम उठाया गया है। फिलहाल फार्मूला वन टीम में सहारा ग्रुप की 42 दशमलव पांच प्रतिशत हिस्सेदारी है। इतने ही शेयर संकट में फंसे व्यवसायी विजय माल्या के पास हैं। बाकी 15 प्रतिशत शेयर नीदरलैंड्स की मोल फैमिली के हैं। सहारा ग्रुप ने श्री सुब्रत राय की रिहाई के लिए कल नया प्रस्ताव पेश किया। श्री राय मार्च 2014 से जेल में हैं। जून 2015 मे उच्चतम न्यायालय ने श्री सुब्रत राय की रिहाई के लिए 50 अरब रूपये नकद और 50 अरब की बैंक गारंटी देने के लिए कहा था।
Related News