प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल के पुत्र पंकज भुजबल का पासपोर्ट जब्त कर लिया है और मनी-लॉंड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। महाराष्ट्र के विधायक पंकज का नाम एक आपराधिक एफआईआर में भी दिया गया है। इस एफआईआर में तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री छगन भुजबल, उनके भतीजे समीर भुजबल और अन्य साथियों के नाम भी शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय ने समीर को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया है।
बंबई उच्च न्यायालय ने 28 जनवरी को महाराष्ट्र भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय से 4 हफ्ते में भुजबल और उनके परिवार के सदस्यों की जांच के बारे में रिपोर्ट मांगी थी।