भारत 140 स्‍वर्ण, 78 रजत और 20 कांस्‍य पदक जीतकर पहले स्‍थान पर है।

भारत 140 स्‍वर्ण, 78 रजत और 20 कांस्‍य पदक जीतकर पहले स्‍थान पर है। कल फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। खेलों के कल सातवें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने श्रीलंका को दस-शून्य से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

पहली बार सैफ खेलों में शामिल हुए महिला हॉकी में भारतीय टीम को कोई खास चुनौती नहीं मिली। रितु रानी की अगुवाई में टीम ने शुरू से ही गोलो की बौछार कर दी। रानी रामपाल ने सबसे अधिक तीन गोल किए। इधर पुरुष हॉकी के फाइनल में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। सरदार सिंह की अगुवाई में युवा भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ लीग मैच में की गई गलतियों से सबक लेना होगा। इसके अलावा निशानेबाजी में दस मीटर एयर राइफल और पच्चीस मीटर स्टेंडर्ड पिस्टल में गगन नारंग, चैन सिंह और गुरप्रीत सिंह सहित कई खिलाड़ी उतरेंगे। ताइक्‍वांडों में पुरुष और महिला वर्ग के चार इवेन्ट में पदकों का फैसला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *